आदर्श विद्यालय में बना ऑडिटोरियम
राजकीय आदर्श विद्यालय खूंटी में विशेष केंद्रीय सहायता मद से ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
खूंटी : राजकीय आदर्श विद्यालय, खूंटी में विशेष केंद्रीय सहायता मद से ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विद्यालय प्रागंण के बालिका मध्य विद्यालय भवन स्थित ऑडिटोरियम का कुल क्षेत्रफल 3500 वर्गफीट है। उक्त ऑडिटोरियम में एक साथ 150 लोग बैठ सकते हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह वातानुकुलित ऑडिटोरियम जिले का पहला उत्कृष्ट ऑडिटोरियम है।
विद्यालय में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु इसमें माइक तथा साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई है। साथ ही ऑडिटोरियम के निर्माण में वास्तुकला एवं साज-सज्जा में विशेष रूप से ध्यान दिया गया है। फॉल्स सीलिग लगा कर प्रकाश की व्यवस्था उचित रूप से की गयी है। ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र- छात्राओं के लिए हर्ष है।