Move to Jagran APP

दो सौ किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, चार गिरफ्तार

मॉब लिचिग की घटना होने के बाद भी प्रतिबंधित मांस का धंधा बंद होता नजर नहीं आ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 10:18 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 06:33 AM (IST)
दो सौ किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, चार गिरफ्तार

कर्रा : प्रखंड में मॉब लिंचिग की घटना होने के बाद भी प्रतिबंधित मांस का धंधा बंद होता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को कर्रा थाना प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह को प्रतिबंधित मांस की बिक्री होने की सूचना मिली। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारकर सिलमा विरदा ग्राम के मो. आशिफ के घर से प्रतिबंधित जानवर का मांस बरामद किया। तीन अलग-अलग बोरे में लगभग 150 किलो और फ्रीजर में रखा 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस की बिक्री में संलिप्त मो. आशिफ, सुखनाथ लोहरा, किसुबा लोहरा व एतवा मुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया। साथ ही पुलिस ने सात अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की। मौके पर से पुलिस ने दो मारुति सूजुकी ओमनी कार, एक टेंपो, एक डीप रेफ्रिजरेट जब्त कर लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.