कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं
प्रखंड अंतर्गत अड़की में पंचायत गुरुवार को जनता दरबार सह विकास मेला का आयोजन किया गया।
अड़की : प्रखंड अंतर्गत अड़की में पंचायत गुरुवार को जनता दरबार सह विकास मेला का आयोजन किया गया। जनता दरबार सह विकास मेला में प्रखंड में संचालित सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभाग से संबंधित जानकारी दी।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम प्रसाद साहू ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी लें और उसका लाभ उठाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जनता दरबार सह विकास मेला के माध्यम से पंचायत व्यवस्था से गांव टोला के एक-एक आदमी तक सरकार सभी सुविधाएं पहुंचाने की कोशिश कर रही है, ताकि जरूरतमंद लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। जनता दरबार में पशुपालन सह आपूर्ति पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ठाकुर, कृषि पदाधिकारी श्याममोहन खलखो, सीडीपीओ मैबिस मुंडू, मुखिया शिवचरण मुंडा, एटीएम सुहावन हेरेंज, अंचल निरीक्षक क्रिस्टोफर किड़ो एवं मनरेगा बीपीओ सहित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बेरोजगार युवाओं को लोन प्रदान किया।