विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिरसा ने बंजर में लाई हरियाली, लहलहा रहे आम के पेड़

By JagranEdited By:
Published: Tue, 04 Jun 2019 08:53 PM (GMT+05:30)

तोरपा में किसानों ने बंजर भूमि में आम बागवनी कर कई सालों से बेकार पड़ी बंजर भूमि पर बिरसा मुंडा ...और पढ़ें

बिरसा ने बंजर में लाई हरियाली, लहलहा रहे आम के पेड़
बिरसा ने बंजर में लाई हरियाली, लहलहा रहे आम के पेड़

तोरपा : तोरपा में किसानों ने बंजर भूमि में आम बागवनी कर कई सालों से बेकार पड़ी बंजर भूमि पर बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना से किसानों की किस्मत बदलकर रख दी है। किसानों को उम्मीद नहीं थी कि कभी उस जमीन पर खेती कर लाखों रुपये कमा सकेंगे।

एक समय ऐसा था कि प्रखंड में कई ऐसी जमीन थीं जो ऊसर हो रही थीं। भू-जल स्तर गिरने के साथ ही कृषि उत्पादन भी लगातार गिर रहा था। ऐसे में चिता थी क्या करें, ताकि बंजर धरती के आंचल में हरियाली भी बिखर जाए और खेत सोना भी उगलने लगे। ऐसे में काम आई बिरसा मुंडा बागवानी योजना। इसे अपनाकर तोरपा के किसानों ने आम की बगिया तैयार की और बंजर धरती की गोद हरी कर दी। प्रखंड में लगभग 750 एकड़ के कई गांवों के किसानों ने प्रदान संस्था व मनरेगा की समझाइस के बाद फलोद्यान की व्यवसायिक खेती में रुचि बढ़ाई थी। इन किसानों को घर बैठे ही मीठे व रस भरे आम की थोक बिक्री से प्रति वर्ष लाखों रुपयों की आय हो रही है। अपनी बंजर और अनुपयोगी भूमि पर कई प्रजाति के आम के पौधे रोपने वाले दर्जन भर गांव के किसान इस वर्ष आम की अच्छी पैदावार को देख कर काफी खुश हैं।

--------------

आम के साथ अन्य सब्जी की खेती कर कमा रहे लाखों

तोरपा में गुफू, मरचा, सुंदारी, चंद्रपुर सहित कई ऐसे जगह है जो पूरी तरह से बंजर थी। आमबगानी में हरी सब्जी की खेती के लिए भी प्रदान ने प्रेरित किया। जिसमें आम के साथ साथ अदरक, ओल, पपीता, नींबू व अमरूद की खेती कर सालोंभर किसान कमा रहे हैं। वहीं गुफू के विश्वनाथ सिंह, महेश्वर सिंह, पंडरीया के संजय हेमरोम, गोपला के विनिता गुड़िया, चटकपुर फिलिफ बारला, चन्द्रपुर मंगल भेंगरा तथा मनमानी के संजय हेमरोम सहिम ऐसे ऐसे कई किसान हैं, जो आम के साथ साथ सब्जी के खेती कर लाखों कमा रहे हैं।

----------------------

लंबे समय की परिसंपत्ति है आम बागवानी

किसानों का कहना है कि आम की बागवानी 30 से 40 साल तक आमदनी देगी। यह खेती लंबे समय के लिए हम लोगों की परिसंपत्ति है। जहां शुरुआत की गई है वह पेड़ तीन साल बाद आमदनी देनी शुरू कर देगा। उससे पहले आम पेड़ की हरियाली में ऐसे बहुत से सब्जी की खेती है जो तीन सालों के बीच भी आमदनी देते रहती है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।