अड़की में धूमधाम से मना सरहुल
अड़की प्रखंड स्तरीय सरहुल महत्सव गुरुवार को विधि विधान सौहार्दपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने सरहुल महात्सव की महत्ता का
अड़की : प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव गुरुवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने सरहुल महोत्सव की महत्ता का वर्णन करते हुए कहा कि सरहुल हम आदिवासियों की पहचान है।
उन्होंने कहा कि हमारी सभ्यता की मिसाल आज भी कायम है और आगे भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी कायम रखने का प्रयास, हो तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं। महोत्सव में प्रमुख सीता नाग, बुदीराम मुंडा, रीता देवी, किरन मुंडा, संबल सिंह मुंडा, खुदीराय मुंडा, मुखिया शिवचरण मुंडा, रुद्रनारायण, मुंडा, महावीर मुंडा, मनोज मंडल एवं आसपास के दर्जनों गांवों के महिला पुरुष जादुर सरहुल नाच-गान करते हुए खुशी की लहर में सराबोर रहे।