'प्रदान' ने मतदाताओं को किया जागरूक
तोरपा स्वयंसेवी संस्था प्रदान ने गुरुवार को प्रखंड की कई पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। मौके पर संस्था के मणिन्द्र केशव ने ग्रामीणों को छह मई को हर हाल में मतदान करने के लिए जागरूक
तोरपा : स्वयंसेवी संस्था 'प्रदान' ने गुरुवार को प्रखंड की कई पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। मौके पर संस्था के मणिन्द्र केशव ने ग्रामीणों को छह मई को हरहाल में मतदान करने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि मतदान करना खाना खाने जितना ही जरूरी है, क्योंकि चुनाव के द्वारा ही देश की जीवन रेखा तय होती है। उन्होंने खासकर युवाओं से मतदान करने की अपील की। मौके पर गुफू, गोपला, जरीया व हुसीर आदि कई गांवों के महिला-पुरुष उपस्थित थे। इस दौरान 'प्रदान' ने अपने 36 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया। दियांकेल पंचायत के गुफु गांव में 'प्रदान' की महिला मंडल ने ग्राम संगठन की महिलाओं के साथ मिलकर अपने संस्थान के बारे में बताया कि जिले में 3000 एसएचजी में 47580 परिवारों को जोड़ा गया है। साथ ही 32000 लोग आजीविका के साधन से जुड़कर अपना परिवार चला रहे हैं। इसके अलावा जिले में 300 हेक्टेयर में एक हजार परिवार आम की बागवानी कर रहे हैं। वहीं 3500 परिवार टमाटर, मिर्ची, फूलगोभी, तरबूज व ब्रोकली जैसी सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। इसके अलावा गांवों में महिलाओं के पोषण से संबंधित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदान के प्रेम शंकर ने बताया कि संस्था 1983 से कई क्षेत्रों में कार्य कर रही है। खूंटी जिले में 30 वर्षो से तथा तोरपा प्रखंड में 21 वर्षो से काम कर रही है।