हडि़या और दारू में नहीं बिकेंगे, मतदान करेंगे विवेक से
कर्रा प्रखंड की 202 आंगनबाड़ी सेविकाओं ने शुक्रवार को कर्रा सीडीपीओ अनुपमा मिज की अगुवाई में प्रखंड कार्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर सेविकाओं ने
कर्रा : प्रखंड की 202 आंगनबाड़ी सेविकाओं ने शुक्रवार को कर्रा सीडीपीओ अनुपमा मिज की अगुवाई में प्रखंड कार्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर सेविकाओं ने वोट दो, वोट दो का नारा लगाकर लोगों से मतदान करने की अपील की।
मांदर और झांझ की धुन पर नागपुरी गीत चला आयो, चला बाबा, चला तो जवान रे वोट देवेक आपन अधिकार रे। हडिया और दारू में नहीं बिकेंगे मतदान करेंगे अपने विवेक से। सेविकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय में रंगोली बनाकर वोट का महत्व बताया। साथ ही 15 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर देकर छह अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मौके पर बीडीओ सोमा उरांव, सुपरवाइजर कुमारी रश्मि, जोसेफिन पोंड समेत सभी सेविकाएं उपस्थित थीं।