सिबिल कंडुलना होंगी रासेंपा की खूंटी प्रत्याशी
सिमडेगा खूंटी राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी ने खूंटी लोकसभा सीट के लिए सिबिल कंडुलना को प्रत्याशी बनाया है। सिबिल कंडुलना खूंटी जिले के रनिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर की रहने वाली हैं। इसकी पुष्टि
सिमडेगा-खूंटी : राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी ने खूंटी लोकसभा सीट के लिए सिबिल कंडुलना को प्रत्याशी बनाया है। सिबिल कंडुलना खूंटी जिले के रनिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर की रहने वाली हैं। इसकी पुष्टि पार्टी की अध्यक्ष पुष्पा सेकुंदा टेटे ने की है। उन्होंने बताया कि सिबिल के पिता स्व. जुनास कंडुलना भी जाने-माने समाजसेवी थे। वहीं, सिबिल कंडुलना खुद आल इंडिया रेडियो में असिस्टेंट डायरेक्टर का पद संभाल चुकी हैं। वे भारत सरकार के योजना मंत्रालय में हिदी अनुवादक के रूप में साढ़े छह साल तक सेवारत रहीं। विदित हो कि राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी ने इससे पूर्व कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में भी अनिल कंडुलना को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने एनोस एक्का की पार्टी झापा को पछाड़ते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया था।