भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ ने चलाया संपर्क अभियान
खूंटी भारतीय जनता पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ खूंटी के जिला संयोजक सुमेस्वर गोप के नेतृत्व में गुरुवार को भूतपूर्व सैनिकों द्वारा सैन्य संपर्क अभियान के तहत संपर्क अभियान चलाया गया
खूंटी : भारतीय जनता पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ खूंटी के जिला संयोजक सुमेश्वर गोप के नेतृत्व में गुरुवार को भूतपूर्व सैनिकों द्वारा सैन्य संपर्क अभियान के तहत संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के भूतपूर्व सैनिकों से मिलकर सरकार द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यों की विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजन ¨सह छोटन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हम पूर्व सैनिकों की वर्षो पुरानी लंबित मांग वन रैंक वन पेंशन को स्वीकार कर भूतपूर्व सैनिकों के सैन्य सेवा को सम्मान दिया है। संपर्क अभियान के तहत भूतपूर्व सैनिकों की टोली ने मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर चिपकाया और भारतीय जनता पार्टी का ध्वज भी लोगों के घरों में लगाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक जितेंद्र कश्यप, प्रेम प्रकाश तिरु, अशोक प्रसाद भगत, कमल नाग, विमल नाग, बिरेन्द्र नाग, देव प्रताप ¨सह, छागरू महतो, मोतीलाल कच्छप, महेंद्र महतो, जगदीश नाग, दौलत कच्छप व बीएन भोक्ता आदि शामिल थे।