Move to Jagran APP

मेरा घर भाजपा का घर के तहत घर-घर पहुंचे भाजपाई

खूंटी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को मेरा घर भाजपा का घर कार्यक्रम के तहत जिलेभर में घर-घर पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अ

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 07:12 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 07:12 PM (IST)
मेरा घर भाजपा का घर के तहत घर-घर पहुंचे भाजपाई
मेरा घर भाजपा का घर के तहत घर-घर पहुंचे भाजपाई

खूंटी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को मेरा घर भाजपा का घर कार्यक्रम के तहत जिलेभर में घर-घर पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। भाजपाइयों ने लोगों के घरों पर झंडा और स्टीकर लगाया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से भी अवगत कराया।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो के आवास में महामंत्री विनोद नाग एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन के नेतृत्व में भाजपा का झंडा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्टीकर लगाया गया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने बिचागडा, चुमनूटोली, जुरदाग एवं आसपास के गांवों में जाकर घर-घर झंडा लगाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्टीकर लगाया। मौके पर उन्होंने लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार गरीबी और पिछड़ेपन को दूर करने में जुटी हुई है। शासन की मंशा समाज के आखिरी व्यक्ति तक के उत्थान की है तभी दीनदयाल जी का सपना साकार होगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अनूप कुमार साहू ने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री विनोद नाग, युवा भारत के जिला प्रभारी योगेश कुमार मिश्रा, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, लीलू पाहन, लव चौधरी, आलोक साहू, आदित्य प्रसाद साहू, मनीष गुप्ता, कार्तिक राम, बालमुकुंद कश्यप एवं राजू गुप्ता आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.