कल होगा 8 से 12 वर्ष के खिलाड़ियों का ट्रायल
खूंटी : सीसीएल के तत्वावधान में रविवार को
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 01:39 AM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 01:39 AM (IST)
जागरण संवाददाता, खूंटी : सीसीएल के तत्वावधान में रविवार को 8 से 12 वर्ष के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। खूंटी शहर के 19 वार्ड के खिलाड़ियों का ट्रायल बिरसा कॉलेज मैदान में सुबह 9 बजे से लिया जाएगा। यह जानकारी जिला हॉकी संघ के महासचिव दशरथ महतो ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर खिलाड़ियों का चुनाव होटवार में किया जाएगा। सेलेक्ट हुए खिलाड़ियों को सीसीएल एकेडमी में एडमिशन मिलेगा। साथ ही खिलाड़ियों को रहने-खाने समेत अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में शिक्षा निश्शुल्क दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सीसीएल एक बच्चे पर प्रतिवर्ष एक लाख बीस हजार खर्च करती है। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के 8 वर्ष से 12 वर्ष तक के खिलाड़ियों को चार फरवरी को सुबह 9 बजे बिरसा मैदान पहुंचने को कहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें