Move to Jagran APP

कार्यपालक पदाधिकारी के विरोध में कर्मियों ने की हड़ताल

खूंटी : नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी महेन्द्र राम के व्यवहार का विरोध करते हुए कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्यालय परिसर में धरना दिया। नगर पंचायत कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी कर्मचारी

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 09:24 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 09:24 PM (IST)
कार्यपालक पदाधिकारी के विरोध में कर्मियों ने की हड़ताल
कार्यपालक पदाधिकारी के विरोध में कर्मियों ने की हड़ताल

खूंटी : नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम के व्यवहार का विरोध करते हुए कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्यालय परिसर में धरना दिया। नगर पंचायत कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी कर्मचारी काम बंद कर धरना पर बैठ गए। करीब तीन घंटे बाद कार्यपालक पदाधिकारी के साथ वार्ता करने पर उनके द्वारा कर्मचारियों को सम्मान दिए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

loksabha election banner

संघ के अध्यक्ष सरवन कुमार ने बताया कि कार्यपालक के मुंशी दिनेश कुमार चौरसिया ने मस्टर रोल में बढ़े हुए मानदेय दर्ज कर दिया था। इस बात को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी ने उसके साथ बदसलूकी की। इस बात की जानकारी होते ही सभी कर्मचारी काम बंद कर कार्यालय परिसर में धरना देकर बैठ गए। जानकारी होने पर कार्यपालक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को धरना समाप्त कर वापस काम पर जाने को कहा, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी। बाद में नगर पंचायत कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सरवान कुमार, सचिव संजय कुमार एवं कोषाध्यक्ष प्राण राम के नेतृत्व में कार्यपालक पदाधिकारी से वार्ता करने उनके कक्ष में गया। वार्ता के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है। काम अच्छे से हो इसके लिए टोकाटाकी की जाती है। उन्होंने कहा कि यदि आवेश में मैंने कुछ गलत कह दिया हो तो मैं आश्वासन देता हूं कि किसी भी कर्मचारी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.