पुलिस ने नष्ट की 25 एकड़ अफीम की फसल
खूंटी : जिला पुलिस अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक आलोक के निर्देश में बुधवार को मारंगहादा थानांतर्गत जोजोहतु और पिरिहतु में अवैध अ
खूंटी : जिला पुलिस अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक आलोक के निर्देश में बुधवार को मारंगहादा थानांतर्गत जोजोहतु और पिरिहतु में अवैध अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान 25 एकड़ अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस अवैध अफीम की खेती करने वालों एवं अफीम की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध अफीम की खेती करने वालों की पहचान की जा रही है। साथ ही बाहर से आने वाले अफीम के व्यवसायियों के बारे में सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए अभियान चला रहे हैं। अवैध अफीम का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।