पवित्र मिट्टी रांची भेजी गई
खूंटी : समेकित जनजाति विकास अभिकरण के तत्वावधान में बुधवार को समाहरणालय में समारोह का आयोजन कर जिला मुख्यालय में संग्रहित पवित्र मिट्टी को बिरसा मुंडा संग्रहालय,
खूंटी : समेकित जनजाति विकास अभिकरण के तत्वावधान में बुधवार को समाहरणालय में समारोह का आयोजन कर जिला मुख्यालय में संग्रहित पवित्र मिट्टी को बिरसा मुंडा संग्रहालय, रांची के लिए भेजा गया। उपायुक्त सूरज कुमार ने पवित्र मिट्टी को रखे गए सुसज्जित वाहन को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय से बिरसा मंडप, मोरहाबादी के लिए रवाना किया।
परियोजना निदेशक, आइटीडीए भीष्म कुमार व जिला कल्याण पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग की अगुवाई में शहीद बिरसा मुंडा के प्रपौत्र सुखराम मुंडा अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ रांची के लिए रवाना हुए। साथ ही बिरसा मंडप, मोरहाबादी में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या में महिलाओं व पुरुषों को वाहनों से रांची भेजा गया। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी र¨वद्र गागराई, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित्रा ¨मज, खूंटी प्रमुख रुकमिला देवी, कल्याण पदाधिकारी देवदास दत्ता, मुरहू के अरुण साबू व अन्य लोग मौजूद थे।