Move to Jagran APP

जयंती पर नेताजी को किया गया नमन

खूंटी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती पर मंगलवार को जिला प्रशासन समेत विभिन्न दलों ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह समाहरणालय में उपायुक्त सूरज कुमार समेत विभि

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 07:22 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 07:22 PM (IST)
जयंती पर नेताजी को किया गया नमन
जयंती पर नेताजी को किया गया नमन

खूंटी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती पर मंगलवार को जिला प्रशासन समेत विभिन्न दलों ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह समाहरणालय में उपायुक्त सूरज कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए।

loksabha election banner

झारखंड विकास मोर्चा की जिला कमेटी ने सुभाष चौक पर स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर स्वतंत्रता संग्राम को धार दी थी। आइएएस के पद को त्यागकर देश की आजादी के लिए अपना जीवन अर्पित करने वाले महान योद्धा, युग पुरुष, जननायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को झाविमो जिला कमेटी शत-शत नमन करती है। आज उनके आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। मौके पर मो. यासीन, मनीर, अब्राहम टुटी, विनसय, वीनू महतो, मार्शल मुंडू, हरेंद्र कर, अयोध्या राम, सुबोध, लखना, सुरेंद्र, प्रदीप साहू व राकेश माझी आदि उपस्थित थे।

वहीं वार्ड पार्षद अनूप साहू, उप प्रमुख जितेन्द्र कश्यप, संजय मिश्रा व सुमित ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर केक काट कर स्थनीय लोगों के बीच वितरित किया गया। साथ ही पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। उधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शंकर ¨सह मुंडा के नेतृत्व में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर जिला प्रवक्ता राजेन कुजूर, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील चौधरी, खूंटी प्रखंड सचिव जॉन मार्शल नाग, संदीप तिडू, सुगना मुंडा, नंदकिशोर मुंडा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जैक जॉन हमसोय, डेविड हमसोय, पुईतु मुंडा एवं रवि हस्सा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.