खूंटी की महिला रांची में सम्मानित
खूंटी : जिले के सारिदेकल गांव निवासी जूही महिला मंडल की सदस्य डौली देवी ने रूर्बन मिशन के तहत उद्योग विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त कर पेपर मेशी उत्पाद (रद्?दी कागज से बने) से कलाकृति
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 06:07 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 06:07 PM (IST)
खूंटी : जिले के सारिदेकल गांव निवासी जूही महिला मंडल की सदस्य डौली देवी ने रूर्बन मिशन के तहत उद्योग विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त कर पेपर मेशी उत्पाद (रद्दी कागज से बने) से कलाकृतियां बनाकर विशिष्ट उत्पाद के खाते में अपना नाम दर्ज कराया है। खादी ग्राम एवं उद्योग विभाग द्वारा रांची के मोहराबादी मैदान में आयोजित सरस मेला के समापन समारोह में गत रविवार को डौली देवी को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विशिष्ट उत्पाद के लिए द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें