बिजली चोरी करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज
खूंटी : झारखंड बिजली वितरण निगम के निर्देश पर बिजली विभाग बकाया बिल और अवैध बिजली कनेक्शन को लेकर छापामारी अभियान चला रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को तोरपा, तपकरा व मुरहू में 16 स्थानों पर छापामारी की गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 12:39 AM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 12:39 AM (IST)
जासं, खूंटी : झारखंड बिजली वितरण निगम के निर्देश पर बिजली विभाग बकाया बिल और अवैध बिजली कनेक्शन को लेकर छापामारी अभियान चला रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को तोरपा, तपकरा व मुरहू में 16 स्थानों पर छापामारी की गई।
इस दौरान छह लोगों को दोषी पाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बिजली विभाग ने इन सभी आरोपितों पर 87880 रुपये जुर्माना लगाया है। यह जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता केके पासवान ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें