भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोलेबिरा में किया चुनाव प्रचार
खूंटी : भारतीय जनता पार्टी के खूंटी जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने शनिवार को कोलेबिरा विधानसभा के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बाघचट्टी, पत्थरचट्टी, लूरकूटोली व देव बहार इत्यादि गांवों का दौरा किया और भाजपा प्रत्याशी को कमल चुनाव चिह्न पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।
खूंटी : भारतीय जनता पार्टी के खूंटी जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने शनिवार को कोलेबिरा विधानसभा के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बाघचट्टी, पत्थरचट्टी, लूरकूटोली व देव बहार इत्यादि गांवों का दौरा किया और भाजपा प्रत्याशी को कमल चुनाव चिह्न पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो विकास की बात करती है और विकास कार्याें को अंजाम देती है। भाजपा के कार्यकाल में देश व प्रदेश में जितने विकास कार्य हुए उतने किसी भी अन्य दल के कार्यकाल में नहीं हुए। भाजपा जा कहती है वह करती भी है। यही कारण है कि आज झारखंड की तस्वीर कुछ अलग ही नजर आ रही है।