एक सप्ताह में पकड़े गए अपराधी
खूंटी : गत सप्ताह पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर वारंटियों एवं विभिन्न कांडों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान एक सप्ताह में पुलिस को कुल 22 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
खूंटी : गत सप्ताह पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर वारंटियों एवं विभिन्न कांडों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान एक सप्ताह में पुलिस को कुल 22 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बताया गया कि अभियान के दौरान खूंटी थाना के पत्थलगड़ी कांड के अभियुक्त पौलुस टूटी, हत्या एवं डायन प्रथा अधिनियम के तहत महादेव, मुंडा, जगत प्रधान, किशन प्रधान, माधो प्रधान एवं मांगो प्रधान एवं नाबालिग से बलात्कार के आरोपित रंजीत पाहन को गिरफ्तार किया गया। मारंगहादा थाना के वारंटी दसाय मुंडा, सायको थाना के सेमसेन भेंगरा, मधु भेंगरा, चोरी के आनोपित लक्षमण मुंडा व मनय मुंडा को गिरफ्तार किया गया। तोरपा थाना के बाइक चोरी के आरोपित बिजरा भेंगरा, संदीप सुरीन और अपहरण व हत्या के आरोपित गेड़े पाहन व सुकरा भेंगरा को गिरफ्तार किया गया। कर्रा थाना की वारंटी जॉनी मुंडाइन व सुखू मुंडा, रनिया थाना के स्थायी वारंटी हनकू कंडूलना व मार्टिन गुड़िया को गिरफ्तार किया गया। वहीं, तपकरा थाना के स्थायी वारंटी लालू गुड़िया एवं सीसीएल एक्ट के अभियुक्त बुधराम मुंडा को गिरफ्तार किया गया।