गुटजोरा में केंद्रीय सैनिकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
खूंटी : सदर प्रखंड क्षेत्र के गुटजोरा में बुधवार को केंद्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा स्वच्छता ही सेव
खूंटी : सदर प्रखंड क्षेत्र के गुटजोरा में बुधवार को केंद्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। इससे पूर्व राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर से प्रभातफेरी शुरू हुई, जो पूरे गांव का भ्रमण करते हुए वापस स्कूल पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। स्कूल में बच्चों के बीच स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक एवं गीत का आयोजन किया गया। मौके पर कर्नल प्रफ्फुल कुमार ¨सह ने कहा कि स्वच्छता से कई तरह की बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखें। साथ ही गांव के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। ब्रिगेडियर बाल गो¨बद पाठक, चंद्रमणी ¨मज, सदर प्रखंड प्रमुख रूकमिला देवी, उप प्रमुख जीतेंद्र कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गांव के कई महिला-पुरुषों के अलावा पूर्व सैनिकों की विधवा पत्िनयों ने भी भाग लिया।