ग्रामीण विकास मंत्री ने कई गांवों में विद्युत आपूर्ति का किया उद्घाटन
खूंटी : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने रविवार को कर्रा और मुरहू प्रखंड के क
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 01:35 AM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 01:35 AM (IST)
खूंटी : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने रविवार को कर्रा और मुरहू प्रखंड के कई गांव में विद्युत आपूर्ति का शुभारंभ किया। इसमें लोधमा पंचायत के जरिया चंगाटोली,और जूरदाग पंचायत के नावाटोली एवं चुमनूटोली ग्राम में पहली बार बिजली आई है। वहीं मुरहू प्रखंड के गनालोया पंचायत के बांधटोली घाघरा गांव में भी विद्युत आपूर्ति का शुभारंभ किया। इन गांवों में भी आजादी के बाद पहली बार बिजली आई। गांव में बिजली आने से ग्रामीणों के चेहरे पर खुशियां देखी गई। मौके पर मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों से किया हुआ वादा मैं धीरे-धीरे अवश्य पूरा करूंगा। आप लोगों का केवल साथ चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें