टाटा मैजिक पलटी, चार की मौत, 10 घायल
खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के कुमारडीह में टाटा मैजिक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से च
खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के कुमारडीह में टाटा मैजिक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना बुधवार की शाम लगभग छह बजे की है। मृत यात्रियों में मंगल हस्सा पूर्ति, हिंद गंहगवार, शनिका कंडुलना निराला हस्सा पूर्ति शामिल हैं। व घायलों में मोहेता मड़की, दशाय भेंगरा, विश्वासी सुरीन व पालिम सोय, मरदली पूर्ति, लुक्स भेंगरा सहित 10 शामिल हैं। घायलों को इलाज सदर अस्पताल में लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम मुरहू प्रखंड क्षेत्र के कुमारडीह से करकट्टा जा रही टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे बस पर सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री की अस्पताल लाने के क्रम में मौत गई है। घटना की सूचना मिलते ही मुरहू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।