Move to Jagran APP

आत्मरक्षा के लिए कराटे सबसे उपयुक्त : अर्जुन

खूंटी : स्थानीय नगर भवन में आयोजित द्वितीय झारखंड ओपेन कराटे चैंपियनशिप का शनिवार को विि

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 09:28 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 09:28 PM (IST)
आत्मरक्षा के लिए कराटे सबसे उपयुक्त : अर्जुन
आत्मरक्षा के लिए कराटे सबसे उपयुक्त : अर्जुन

खूंटी : स्थानीय नगर भवन में आयोजित द्वितीय झारखंड ओपेन कराटे चैंपियनशिप का शनिवार को विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन ने किया। उनके साथ हॉकी झारखंड कराटे संघ के अध्यक्ष एके ¨सह और हॉकी संघ के चैयरमैन हेजात असदक थे। मौके पर नपं अध्यक्ष ने कहा कि आत्मरक्षा का सरल साधन कराटे है। गोली-बंदूक हमेशा साथ लेकर आप नहीं चल सकते हैं और इसके लिए लाइसेंस की जरूरत होती है, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में कराटे आत्मरक्षा के लिए बेहतर माना जाता है। उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ लड़के इसका प्रशिक्षण लेते थे, लेकिन अब बड़ी संख्या में लड़कियां भी प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण लेकर दूसरों को प्रशिक्षण देने का भी काम कर रही हैं। झारखंड कराटे संघ के अध्यक्ष एसके ¨सह ने कहा कि कराटे में बेहतर करियर बन सकता है। यह प्राचीनतम मार्शल आर्ट है। वहीं, झारखंड कराटे संघ के चेयरमैन हेजाज असकद ने बताया कि इस ओपेन प्रतियोगिता में 450 बच्चे का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। संचालन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 40 निर्णायक आए हुए हैं। इस प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों के अलावा बिहार, बंगाल एवं यूपी की टीम भाग ले रही है। इसमें कराटे की मेल और फीमेल टीम में जो रनर और विनर होगा उसे संघ के द्वारा 50-50 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 8 से 19 साल तक के बालक-बालिकाएं भाग ले रहे हैं। इस तरह की प्रतियोगिता खूंटी में पहली बार हो रही है।

loksabha election banner

-----

प्रतियोगिता का परिणाम

जूनियर बालिका काता में : प्रथम निराली गुड़िया खूंटी, द्वितीय आभा भेंगरा रांची और तृतीय मोनारानी हजारीबाग।

कैडेट्स बालक काता में : प्रथम एमानुएल पूर्ति खूंटी, द्वितीय एजाजुल हक लोहरदगा तृतीय आदित्य ¨सह कोडरमा को प्राप्त हुआ है। 11 वर्ष बालक कुमते में प्रथम पप्पू मुर्मू धनबाद, द्वितीय निशांत हंस खूंटी और तृतीय सचित टोपनो खूंटी को मिला। 13 वर्ष बालक काता में प्रथम दीपिका डुडूंग खूंटी, द्वितीय निशा कुमारी और तृतीय हैरियत करकेट्टा खूंटी को प्राप्त हुआ। दस वर्ष बालक काता में प्रथम ओमप्रकाश खूंटी, द्वितीय अरिल गगराय रामगढ़ और तृतीय स्थान पर अभिनंदन सांगा लातेहार हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.