विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कीटनाशक दवा का छिड़काव करने से किसान की मौत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 29 Aug 2018 08:43 PM (IST)

कर्रा : थाना क्षेत्र के कांटी महुवाटोली निवासी कंदरू कच्छप उम्र 30 पिता जेना कच्छप की कीटन

कीटनाशक दवा का छिड़काव करने से किसान की मौत
कीटनाशक दवा का छिड़काव करने से किसान की मौत

कर्रा : थाना क्षेत्र के कांटी महुवाटोली निवासी कंदरू कच्छप उम्र 30 पिता जेना कच्छप की कीटनाशक के संपर्क में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कंदरू कच्छप खेत में लगी टमाटर की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के बाद घर लौट गया। घर पहुंचते ही उसे बेचैनी होने लगी। परिजन उसे कर्रा सीएचसी लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।