सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए झाविमो जिलाध्यक्ष ने उपायुक्त से की मुलाकात
खूंटी : शहर में बाइपास नहीं होने के कारण दिनभर मैन रोड से भारी वाहन गुजरती है। उसक
खूंटी : शहर में बाइपास नहीं होने के कारण दिनभर मैन रोड से भारी वाहन गुजरती है। उसकी गति सीमा निर्धारित नहीं होने के कारण हमेशा दुर्घटना होती है। बीते सोमवार को भी तेज गति से सवारी गाड़ी ने बाइक चालक को पीछे से धक्का मार दिया, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कई दुर्घटना हो चुकी है। इससे नियंत्रण के लिए मंगलवार को झाविमो जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा और उनके कार्यकर्ता उपायुक्त सूरज कुमार से मिलकर इससे बचाव पर विचार-विमर्श किया। श्री मिश्रा ने कहा कि जबतक यहां पर बाईपास नहीं बन जाता है, तबतक सभी वाहनों का शहर में प्रवेश करने से पहले गति सीमा निर्धारित किया जाना चाहिए। उसकी गति सीमा 20-30 होना चाहिए। इससे बहुत हद तक दुर्घटना पर नियंत्रण हो सकता है। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल की गाड़ी शहर में बड़ी तेजी से निकलती है। इसपर जिला प्रशासन को पहल कर इस नियंत्रित करने की जरूरत है। इसके अलावा सभी चौक-चौराहों पर गति सीमा का सूचक बोर्ड लगाया जाना चाहिए। इस पर उपायुक्त सूरज कुमार ने जल्द ही इसपर विचार-विमर्श कर लागू करने की बातें कही। उन्होंने कहा कि यातायात को सुगम बनाने के लिए आम लोगों का भी सहयोग जरूरी है।