एकता का संदेश देता है होलिकोत्सव : अनूप
खूंटी होली का पर्व हमें एकता व सछ्वावना का संदेश देता है। यह एक ऐसा पर्व है जिसमें लोग आपसी मन-मुटाव को भूल जाते हैं और साथ मिलकर पर्व मनाते हैं। यह बात वार्ड पार्षद
खूंटी : होली का पर्व हमें एकता व सद्भावना का संदेश देता है। यह एक ऐसा पर्व है, जिसमें लोग आपसी मन-मुटाव को भूल जाते हैं और साथ मिलकर पर्व मनाते हैं। यह बात वार्ड पार्षद अनूप कुमार साहू ने कही। वे सोमवार को वार्ड 17 में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हालांकि होली हिदुओं का पर्व है, लेकिन सभी जाति-धर्म के लोग इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मिल-जुलकर मनाते हैं। हमारी यही परंपरा हमें दूसरे देशों से अलग स्थान दिलाती है। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राखी कश्यप समेत सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे। सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।