कर्रा में मनाया गया करमा मिलन समारोह
कर्रा सरना जागृति एवं विकास मंच कर्रा के सौजन्य से हाईस्कूल मैदान कर्रा में शनिवार को प्रखंडस्तरीय करमा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 17
कर्रा : सरना जागृति एवं विकास मंच कर्रा के सौजन्य से हाईस्कूल मैदान, कर्रा में शनिवार को प्रखंडस्तरीय करमा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 178 राजस्व ग्राम के खोड़हा मंडली परंपरागत वेशभूषा व ढोल मांदर के साथ नृत्य-गान करते हाईस्कूल मैदान कर्रा पहुंची। यहां सभी मंडलियों का प्रखंडस्तरीय कमिटी सरना जागृति एवं विकास मंच ने स्वागत किया। इसके बाद विधि विधान के साथ करम डाली गाड़कर पुजारी बिरसा पहान ने करम राजा की पूजा करायी। साथ ही अजय खलखो ने करमदेव का प्रवचन सुनाया। मौके पर जयमंगल सिंह मुंडा ने करमा धर्म पर प्रकाश डालते हुए समाज में अच्छे करम करने का संदेश दिया। उन्होंने सभी धर्मो का सम्मान करने ओर आपसी भाईचारे का माहौल स्थापित करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन भीमसेन कैथा और धन्यवाद ज्ञापन बसंत मुंडा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चन्दा पहान, जयमंगल मुंडा, गुडूवा हेरेंज, हरीश मुंडा, अनूप कुजूर, अजय खलखो, भीमसेन लोहरा, अनीता होरो, पूनम होरो, फागु धान, गन्दरी कच्छप व कविता खलखो आदि का योगदान रहा।