Lok Sabha Polls 2019: आदिवासी हितों के रक्षार्थ बने कानून की करूंगा रक्षा : कालीचरण
Lok Sabha Polls 2019. खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा सोमवार को खरसंवा जाने से पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु पहुंचे।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 06:41 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:41 PM (IST)
अड़की (खूंटी), जेएनएन। खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा सोमवार को खरसंवा जाने से पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु पहुंचे। उन्होंने स्वयं बिरसा ओड़ा पर झाडू लगाई और कांसे के लोटे में पानी भरकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को धोया।
बिरसा के वंशज सुखराम मुंडा ने धूप-अगरबत्ती जलाकर पहले पूजा की, उसके बाद कालीचरण मुंडा ने पूजा की। मौके पर उन्होंने कहा कि वे बिरसा के लहू से आदिवासी हितों के रक्षार्थ बनाए गए कानून की रक्षा करेंगे। कहा कि सीएनटी-एसपीटी जैसे एक्ट का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें