झामुमो नेता ने की वज्रपात पीड़त परिवार की आर्थिक मदद
प्रखंड अंतर्गत ताम्बा पंचायत के सरबो गांव निवासी लॉरेंस बरजो की गत शुक्रवार को वज्रपात से मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही शनिवार को झामुमो नेता सुदीप गुड़िया ने मृतक के घर पहुंचे और उसके स्वजनों को ढांढस बंधाया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 09:13 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 05:08 AM (IST)
रनिया : प्रखंड अंतर्गत ताम्बा पंचायत के सरबो गांव निवासी लॉरेंस बरजो की गत शुक्रवार को वज्रपात से मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही शनिवार को झामुमो नेता सुदीप गुड़िया ने मृतक के घर पहुंचे और उसके स्वजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने यथाशीघ्र सरकारी सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन देते हुए उनकी आर्थिक मदद की एवं उन्हें राशन उपलब्ध कराया। मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रोशन कंडुलना, सचिव विलियम गुड़िया, उपाध्यक्ष भोला भुइंया, सुरेश कोंगड़ी, उदय चौधरी, विलियम बरजो रोबोट और अल्फोंस आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें