एसपी ने किया अड़की थाने का निरीक्षण
खूंटी : पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा ने शनिवार को अड़की थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी अभिलेखों की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अफीम की अवैध खेती की रोकथाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी चौकीदारों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अफीम की खेती की सूचना संग्रह कर थाना प्रभारी व अन्य अधिकारियों को जानकारी दें।
खूंटी : पुलिस अधीक्षक अश्रि्वनी कुमार सिन्हा ने शनिवार को अड़की थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी अभिलेखों की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अफीम की अवैध खेती की रोकथाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी चौकीदारों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अफीम की खेती की सूचना संग्रह कर थाना प्रभारी व अन्य अधिकारियों को जानकारी दें।
इस दौरान एसपी ने थाने के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने फरार आरोपितों व वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान तोरपा एसडीपीओ ऋषभ कुमार झा, खूंटी एसडीपीओ कुलदीप कुमार, अड़की थाना प्रभारी चंद्रशेखर आजाद एवं थाने में पदस्थापित पुलिसकर्मी उपस्थित थे।