हिंदू जागरण मंच ने किया आर्सेनिक एल्बम-30 का वितरण
कर्रा प्रखंड के कई गांवों में हिंदू जागरण मंच झारखंड प्रदेश द्वारा कोरोना काल में होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम-30 का वितरण किया गया।
कर्रा : कर्रा प्रखंड के कई गांवों में हिंदू जागरण मंच झारखंड प्रदेश द्वारा कोरोना काल में होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक 30 एल्बम का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को दवा लेने और उसके फायदे के बारे में जानकारी दी गई। संगठन के प्रदेश संरक्षक प्रिंस अजमानी ने कहा कि समाज में कोई न तो अपना है और न ही कोई पराया। जो दुखद समय में साथ खड़ा रहे वही अपना है। इसपर अपनापन दिखाई देता है। इस अवसर पर मुख्य रुप से केंद्रीय जनजातीय विकास मंत्री अर्जुन मुंडा के सासद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि दवा का वितरण इस लिए किया जा रहा है, ताकि आप पूरी तरह से स्वस्थ्य रहें। प्रदेश प्रचार मंत्री प्रमुख दीपम बनर्जी ने कहा कि परिवार को सुखी शक्ति प्रदान करने की क्षमता नारी में होती है। लोधमा, कर्रा, तिलमी, मास्को, गोविंदपुर और जरियागढ़ के ग्रामीणों के बीच दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अभियान की प्रदेश प्रमुख माया देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी, संजय सिंह, ब्रजेश कुमार, विहिप के जिला महामंत्री बीरेंद्र सोनी, रामध्यान सिंह, जिला बेटी बचाओ प्रमुख सरस्वती देवी, राहुल केसरी, संजीत, लखन साहू, मुनि मिश्रा आदि ने सहयोग किया।