Move to Jagran APP

¨हदी हमारी शान, बान और भारत की घड़कन : प्रवीण

खूंटी : प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 06:05 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 06:05 PM (IST)
¨हदी हमारी शान, बान और भारत की घड़कन : प्रवीण
¨हदी हमारी शान, बान और भारत की घड़कन : प्रवीण

खूंटी : प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस मनाया गया। मौके पर सिनी संस्था द्वारा शिक्षकों, बच्चों एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्षों एवं संकुल साधनसेवियों के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने ¨हदी दिवस के उपलक्ष्य पर सभी बच्चों एवं शिक्षकों का हार्दिक आभार करते हुए कहा कि ¨हदी दूसरी ऐसे भाषा है, जिसको पूरे विश्व लोगों द्वारा बोला जाता है। ¨हदी के माध्यम से सभी जगह पर हमारे विचारों का आसानी से आदान-प्रदान कर पाते हैं, समझ पाते हैं। बच्चों को प्रेरित करते हुए प्रवीण कुमार ने कहा कि हमें स्थानीय स्थितियों को ध्यान में रखते हुए ¨हदी सीखने पर जोर देना होगा, क्योंकि मुंडारी भाषा जानने वाले लोग हमारे क्षेत्र में ही है। इसलिए पढ़ने-लिखने एवं आगे की ग्रोथ के लिए ¨हदी भाषा महत्वपूर्ण हो जाती है। हमें ¨हदी भाषा पर गर्व करते हुए अपने जीवन में अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। संस्था द्वारा इस मौके पर नाटक, गीत, हिन्दी काव्य पाठ के साथ-साथ बच्चों के बीच आपसी क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीयकृत आदर्श विद्यालय, बगडू, डुमरदगा, रामवि कन्या, बुदुडीह, जमूहादाग एवं दतिया के कुल 25 बच्चों, शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर शिक्षक पूनम खलको, आभा लकड़ा एवं प्रकाश चंद्र ने कविताओं की प्रस्तुति दी। बीईईओ ने इस कार्यक्रम के आयोजन करने के लिए सिनी संस्था के भरत लाल, शिफा सम, तरुण कुमार एवं सभी टीम के सदस्यों को आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया एवं सभी बच्चों को इनाम वितरित कर उत्साहव‌र्द्धन किया। ¨हदी हमारी शान है, हिन्दी हमारी मान है, ¨हदी हमारी जान है, ¨हदी भारत की धड़कन है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.