प्रेम प्रसंग में गुमला के युवक की लाठी से पीटकर हत्या
खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत जरियागढ़ थानांतर्गत बक्सपुर साकेटोली में गत बुधवार की रात संजय टोपनो नामक युवक की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। जरियागढ़ थाने की पुलिस हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
कर्रा : खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत जरियागढ़ थानांतर्गत बक्सपुर साकेटोली में गत बुधवार की रात संजय टोपनो नामक युवक की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। जरियागढ़ थाने की पुलिस हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार गुमला जिले के कामडरा थानांतर्गत केनालोया ग्राम निवासी सनिका टोपनो के 32 वर्षीय पुत्र संजय टोपनो का बक्सपुर साकेटोली में एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उक्त युवती गत बुधवार की रात अपने घर में हड़िया बेच रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद संजय टोपनो शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। इस बात पर उक्त युवती के स्वजनों ने लाठी से पीटकर संजय टोपनो की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर जरियागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और संजय टोपनो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। हत्यारों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।