Move to Jagran APP

कोरोना की विषम परिस्थिति में सरकार जनता के साथ है : अर्जुन मुंडा

स्थानीय सांसद सह जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को तोरपा विधानसभा क्षेत्र केकार्यकर्ताओं से जानकारी ली।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 06:53 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 06:53 PM (IST)
कोरोना की विषम परिस्थिति में सरकार जनता के साथ है : अर्जुन मुंडा

तोरपा : स्थानीय सांसद सह जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को तोरपा विधानसभा क्षेत्र के मंडल, पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने कोरोना महामारी के कारण प्रवासी मजदूरों के आगमन और किसानों व स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बताया कि प्रवासी मजदूरों को होम क्वारंटाइन में सीधे भेजा जा रहा है। इस कारण गांव के लोग भयभीत हैं। उन्होंने रेड जोन से आने वाले मजदूरों को सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में रखने की मांग की। कॉन्फ्रेंसिग में मुख्य रूप से सब्जी, तरबूज, लौकी और कटहल का सही मूल्य नहीं मिलने की शिकायत लोगों ने की। लोगों ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, अब वहां से दूसरे स्थानों पर सब्जी आदि वाहनों से भेजे जा रहे हैं। सांसद के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन द्वारा इस काम में तेजी लाई गई है। तोरपा के कई ग्रामीण इलाके में पानी की समस्या गंभीर है। गर्मी में पानी नहीं मिल रहा है। लोगों ने चापाकल लगवाने का आग्रह किया। जरियागढ़, बारकुली इत्यादि गांव में पानी की गंभीर समस्या है। लोगों ने कहा कि इस महामारी के समय छोटे दुकानदार और मध्यम वर्ग के लोगों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है। उनके लिए भी सरकार को कुछ राहत देने पर विचार करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि इस विषम घड़ी में वे उनके साथ हैं। दिल्ली से ही अपने क्षेत्र और पूरे प्रदेश के प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के समाधान में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पार्टी के कार्यकर्ता, संघ, विद्यार्थी परिषद, वनवासी कल्याण आश्रम, एकलव्य, विहिप, समाजसेवी संगठन और कई संस्थान जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। मंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, जिला परिषद अध्यक्ष जोनिका गुड़िया, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, चंद्रशेखर गुप्ता, राहुल केशरी, नीरज पाढ़ी, विनोद भगत, दिनेश, संजय नाग एवं विनय गुप्ता आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.