Move to Jagran APP

जिले में जैविक खेती की हैं अपार संभावनाएं

खूंटी : ग्लोबल एग्रीकल्चर फूड समिट-201

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 08:24 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 08:24 PM (IST)
जिले में जैविक खेती की हैं अपार संभावनाएं

खूंटी : ग्लोबल एग्रीकल्चर फूड समिट-2018 का आयोजन 29 एवं 30 नवंबर को रांची स्थित खेलगांव में किया जाएगा। इसके प्रचार-प्रसार लिए उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को नगर भवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन निबंधक सहयोग समितियां, झारखंड के जिला प्रभारी शिशिर कुमार सिन्हा एवं अनुमंडल पदाधिकारी प्रणव पाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्लवित कर किया।

loksabha election banner

मौके पर शिशिर कुमार सिन्हा ने कहा कि खूंटी जिले में जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं। यहां के किसान बहुत मेहनती हैं। सरकार उनकी आय बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद करने को तैयार है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को नई आधुनिक तकनीक द्वारा खेती करने का सुझाव दिया। साथ ही गैरकानूनी फसलों की खेती करने की हानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट एवं अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, डीपीएम (जेएसएलपीएस), सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जनसेवक, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषक मित्र एवं भारी संख्या में पुरुष व महिला कृषक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आत्मा के उप परियोजना निदेशक अमरेश कुमार ने किया। जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.