हरी झंडी दिखाकर झारखंड अधिकार रथ को रवाना किया
प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार दिवेश द्विवेदी अंचल अधिकारी पुष्पक रजक ने हरी झंडी दिखाई।
संवाद सूत्र, कर्रा : प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार दिवेश द्विवेदी, अंचल अधिकारी पुष्पक रजक व मुखिया अजय टोप्पो ने मंगलवार को संयुक्त रुप से झारखंड अधिकार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिया फाउंडेशन द्वारा संचालित डब्ल्यूएचएच परियोजना के तहत मनरेगा, पेंशन व पोषण को लेकर जागरूकता के लिए रथ को रवाना किया गया है। डब्ल्यूएचएच परियोजना के ब्लॉक कोर्डिनेटर एस अहमद ने बताया की फिया फांउडेशन रांची द्वारा कर्रा ब्लॉक के बमरजा, जुरदाग, कच्चाबारी व लोधमा पंचायत के कुल 20 राजस्व गांव में मनरेगा, खाद्य सुरक्षा योजना, पेंशन योजना के अतिरिक्त समस्याओं के निराकरण के लिए प्रखंड स्तर पर एक मनरेगा सहायता केंद्र संचालित की जा रही है। इससे प्रखंड स्तर पर आने वाले जनता का मनरेगा समेत अन्य समस्याओं का समाधान करने में सहयोग किया जाता है। झारखंड अधिकार रथ के माध्यम से एक सप्ताह तक प्रखंड के अलग-अलग गांव में जाकर मनरेगा, खाद्य सुरक्षा योजना व पेंशन योजना के प्रति जनता को जागरूक किया जाएगा। जिससे जनता अपने हक अधिकार को लेने में सक्षम हो पाएंगे। झारखंड अधिकार रथ को रवाना करने में मनरेगा बीपीओ जेपी मानकी, जिधान परियोजना की ब्लॉक कोडिनेटर सवित्रि महली, जेवियर हमसोय, एलिस होरो, रानी हांसदा, नवीन कुमार, शेख एजाज, फुलमनी होरो, फुलजेम्स होरो, सियुस संगा, धीरज, अनिता मुंडरी, अलबीना, अंकिता, जोन के अलावे फिया फांउडेशन के कर्मी उपस्थित थे।
---
योजनाओं की कछुआ गति से बीडीओ ने जताई नाराजगी
जागरण संवाददाता, खूंटी : मनरेगा, आवास योजना, 15वीं वित्त आयोग की योजना की धीमी रफ्तार को तेज करने के लिए सभी अधिकारी व कर्मी अपना योगदान दे। कछुआ गति से विकास का लक्ष्य हासिल कर पाना मुश्किल है। रनिया प्रखंड के कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी, रनिया की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मनरेगा, आवास योजना, 15 वीं वित्त आयोग की योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। योजनाओं की धीमी कार्य प्रगति पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को सभी लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, जनसेवक, प्रखंड समन्वयक, बीपीओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे।