रनिया के गरई में अनाथ बच्चों के आश्रित को दी आर्थिक मदद
रनिया प्रखंड क्षेत्र के गरई गाव में तीन दिव्याग अनाथ हो गए। उनकी स्थिति काफी दयनीय है।
रनिया : रनिया प्रखंड क्षेत्र के गरई गाव में तीन दिव्याग अनाथ हो गए। उनकी स्थिति काफी दयनीय है। दो बच्चे तो स्वयं खाना खाने में भी असमर्थ हैं। उनके पिता सुकरा राम की की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनकी मा रंथी देवी का देहात मंगलवार को लंबी बीमारी के कारण हो गई। इसकी जानकारी होने पर झामुमो युवा नेता सुदीप गुड़िया, रनिया महिला मोर्चा सह उप प्रमुख नेली डहंगा के साथ खटंगा पंचायत के गरई गाव पहुंचे और रनिया बीडीओ संदीप भगत से मोबाइल में बात कर उन दिव्याग बच्चों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की माग की। साथ ही मृतक आश्रित परिवार को आर्थिक सहयोग और सूखा राशन उपलब्ध कराया और उन्हें किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए उपायुक्त से मिलकर सुविधा उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया। मौके पर युवा मोर्चा के अमुश भुइंया, उदय चौधरी सहित गाव के लोग मौजूद थे।