Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: खूंटी के दो विधानसभा में पुरुष से अधिक महिला मतदाता

Lok Sabha Polls 2019. खूंटी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन छह में से दो विधानसभा क्षेत्रों में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 08:04 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 08:04 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: खूंटी के दो विधानसभा में पुरुष से अधिक महिला मतदाता

खूंटी, जागरण संवाददाता। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन छह में से दो विधानसभा क्षेत्रों में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक है। अर्थात इन दो विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं प्रत्याशी को हराने या जिताने का माद्दा रखती हैं। ये विधानसभा क्षेत्र हैं- खूंटी एवं सिमडेगा। हालांकि पूरे लोकसभा क्षेत्र को देखा जाए तो पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से 5090 अधिक हैं। 

loksabha election banner

खूंटी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 98171 है, जबकि महिला मतदाता 98529 हैं। इसी प्रकार सिमडेगा में पुरुष मतदाता 107540 हैं। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 107846 है। अर्थात खूंटी में 358 एवं सिमडेगा में 306 महिला मतदाता पुरुष वोटरों की तुलना में अधिक हैं।

खरसावां में पुरुष मतदाता 100440, जबकि महिला वोटर 100320 हैं। तमाड़ एवं तोरपा में पुरुष मतदाता क्रमश: 101721 एवं 87068 हैं। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में महिला वोटरों की संख्या क्रमश: 99325 एवं 85430 है। कोलेबिरा क्षेत्र में पुरुष मतदाता 94919 एवं महिला मतदाता 93326 हैं।

खरसावां विधानसभा में सर्वाधिक गांव
खरसावां विधानसभा में सर्वाधिक 455 गांव हैं। जबकि तुलनात्मक रूप से कम गांव होने के बावजूद सर्वाधिक मतदाता सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां कुल गांवों की संख्या 216 है। जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 215386 है। वहीं खरसावां में सर्वाधिक 455 गांव होने के बावजूद 200760 मतदाता हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में कुल 1970 गांव एवं 266 पंचायत तथा 25 प्रखंड हैं।
बढ़े हैं 77855 नए वोटर
2004 के लोकसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1100788 थी। 2019 में यह बढ़कर 1174643 हो गई है। अर्थात पांच वर्षों में 77855 वोटरों की संख्या बढ़ी है।
मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी
2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है। 2014 में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1442 थी। 2019 में इसकी संख्या 1705 हो गई है। अर्थात 263 मतदान केंद्रों का इजाफा हुआ है। इस बार खरसावां में 282, तमाड़ में 303, तोरपा में 252, खूंटी में 297, सिमडेगा में 270 एवं कोलेबिरा में 301 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.