लगातार बारिश से खिले किसानों के चेहरे
प्रखंड में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 06:40 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 06:40 PM (IST)
रनिया : प्रखंड में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग अपने-घरों में दुबके रहे। वहीं, बिजली आपूर्ति बाधित रही। दूसरी ओर, इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लगातार बारिश के कारण खेत तर हो गए और नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। किसानों के खेतों में लगे धान, मडुवा शकरकंद, बादाम व उरद सहित अन्य फसलों को बारिश से बहुत लाभ हुआ है। इसे लेकर गोइलकेरा, खटंगा, बनाई, ब्लंकेल व गढ़ शिदम आदि गांवों के किसान हर्षित हैं। वहीं प्रखंड अंतर्गत उलुंग घाघ काफी मनोरम दिख रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें