जंगल से निकल खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आया हाथी
कुल्डा जंगल से एक विशालकाय हाथी रविवार की शाम लगभग पांच बजे खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आ गया। इसके बाद मार्ग में आवाजाही रुक गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 08:37 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:18 AM (IST)
तोरपा : कुल्डा जंगल से एक विशालकाय हाथी रविवार की शाम लगभग पांच बजे खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आ गया। इसके बाद मार्ग में आवाजाही रुक गई। कुछ देर सड़क के आसपास विचरण करने के बाद हाथी वापस जंगल मे चला गया। वहीं राहगीरों ने रुक कर हाथी के फोटो व वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। उल्लेखनीय है कि कुल्डा जंगल में हाथियों का झुंड हर दिन अपने कॉरिडोर से आना-जाना करते रहते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें