Move to Jagran APP

अगले बरस मां फिर आना..

दुर्गापूजा समाप्त होने के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। जहां गत शुक्रवार को हरि मंदिर, मेन रोड, चौधरी मंडप एवं मिश्राटोली, दाहुगुटू दुर्गापूजा समिति ने मां दुर्गा को गाजे-बाजे के साथ विदाई दी वहीं शनिवार को मिश्राटोली दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बाकी पूजा समितियां रविवार को विसर्जन करेंगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 06:33 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 06:33 PM (IST)
अगले बरस मां फिर आना..
अगले बरस मां फिर आना..

खूंटी : दुर्गापूजा समाप्त होने के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। जहां गत शुक्रवार को हरि मंदिर, मेन रोड, चौधरी मंडप एवं मिश्राटोली, दाहुगुटू दुर्गापूजा समिति ने मां दुर्गा को गाजे-बाजे के साथ विदाई दी वहीं शनिवार को मिश्राटोली दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बाकी पूजा समितियां रविवार को विसर्जन करेंगी।

loksabha election banner

विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुजन मां दुर्गा को अगले वर्ष फिर आने का आमंत्रण दे रहे थे। चौधरी मंडप की प्रतिमा का विसर्जन चौधरी तालाब एवं हरि मंदिर व मिश्राटोली दाहुगुटी की प्रतिमा का विसर्जन साव तालाब में किया गया। मिश्राटोली दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन भी साव तालाब में किया गया। इस दौरान भक्तजन नम आंखों के साथ मां दुर्गा को आमंत्रण देते हुए गा रहे थे अगले बरस मां फिर आना..। विसर्जन यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर रखी थी। शनिवार को भी पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का समागम जारी रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.