उपायुक्त ने पंचघाघ जलप्रपात में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को मुरहू प्रखंड का भ्रमण करने के क्रम में पंचघाघ जलप्रपात में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पर्यटन के केंद्र पंचघाघ जलप्रपात में व्यवस्था सु²ढ़ होनी चाहिए।
खूंटी : उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को मुरहू प्रखंड का भ्रमण करने के क्रम में पंचघाघ जलप्रपात में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पर्यटन के केंद्र पंचघाघ जलप्रपात में व्यवस्था सु²ढ़ होनी चाहिए। साथ ही प्रतीक्षालय आदि में भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का उन्होंने निर्देश दिया।
इसी कड़ी में उपायुक्त ने मुरहू प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में शिक्षा विभाग व सिनी टाटा ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से विकसित किए गए रिसोर्स केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर बताया गया कि इस संसाधन केंद्र के माध्यम से शिक्षकों के साथ लगातार क्षमतावर्धन का कार्य किया जाता है। इसके अलावा संसाधन केंद्र में उपलब्ध शिक्षण संसाधन सामग्री का उपयोग शिक्षकों द्वारा विद्यालय स्तर पर भी किया जाता है। उसी के आधार पर शिक्षकों द्वारा विद्यालय में भी शिक्षण सामग्री का निर्माण किया जाता है। इस दौरान जानकारी दी गई कि संसाधन केंद्र के माध्यम से शिक्षा विभाग के साथ मिलकर विद्यालय में पुस्तकालय निर्माण एवं उसके उपयोग, विद्यालय में लिखित समृद्ध माहौल विकसित करना, विद्यालय प्रबंधन समिति को उनके कार्य के प्रति जागरूक करना, एवं बाल संसद के बच्चों का प्रशिक्षण करवाना आदि प्रमुख कार्य किए जाते हैं। इसके अलावा आईटी कार्यक्रम के तहत बनाए गए रोस्टर के अनुसार विद्यालय में संसाधन केंद्र से लैपटॉप और टेबलेट ले जाकर विद्यालय में बच्चों के साथ में खान एकेडमी, प्रोजेक्ट बेस कार्य एवं विभिन्न ऐप आधारित लर्निंग का कार्य किया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों को लाभन्वित करने की दिशा में जिला प्रशासन बेहतर संपर्क स्थापित करते हुए कार्य करने हेतु पूर्ण रूप से तत्पर है।