मुरहू में बालिका उच्च विद्यालय खोलने की मांग
खूंटी : झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने मुरहू प्रखंड मुख्यालय में सरकारी बालिका उच्च विद्यालय खोलने की मांग जिला प्रशासन से की है। इस संबंध में मंगलवार को झाविमो जिलाध्क्ष दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सूरज कुमार से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
खूंटी : झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने मुरहू प्रखंड मुख्यालय में सरकारी बालिका उच्च विद्यालय खोलने की मांग जिला प्रशासन से की है। इस संबंध में मंगलवार को झाविमो जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सूरज कुमार से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 16 पंचायत व 163 गांव वाला मुरहू प्रखंड मूल रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्र है। प्रखंड मुख्यालय में लड़कियों की शिक्षा के लिए एकमात्र संत मेरी बालिका उच्च विद्यालय है। इस कारण सभी बच्चियों का प्रवेश नहीं हो पाता है। गांव-देहात की बच्चियां प्रवेश न हो पाने के कारण आगे की पढ़ाई छोड़ देती हैं और रेजा, कुली का काम करने लगती हैं। कुछ बच्चियां ट्रैफ¨कग का शिकार होकर दूसरे प्रदेशों में चली जाती हैं। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों का पलायन रोकने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है और जागरूकता के लिए प्रखंड में एक सरकारी उच्च विद्यालय खोला जाना नितांत जरूरी है, इसलिए मुरहू प्रखंड में सरकारी बालिका उच्च विद्यालय खोला जाए। प्रतिनिधिमंडल में मो. यासीन अंसारी, सुरेन्द्र नायक, सुबोध कुमार, बीनू महतो, मुन्ना शर्मा, एमन ओडया, दुर्गा महतो, सलाउद्दीन खान, लखना साव, मुख्तार खान, अनिल साहू, चमरू मुंडा, नईम खान, जोहन मुंडू, कलीम खान, मनोज भगत व अकबर खान शामिल थे।