कमल दूतों को मिली साइकिल
भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में कमल दूतों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 41 कमल दूतों को साइकिल दी गई। मौके पर
खूंटी : भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में कमल दूतों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 41 कमल दूतों को साइकिल दी गई। मौके पर जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि कमल दूतों द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी। से कमल दूत साइकिल घर-घर तक जाकर सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएंगे। इसके बाद उन्होंने भाजपा का झंडा दिखाकर कमल दूतों को रवाना किया। मौके पर जिला महामंत्री विनोद नाग, एसटी मोर्चा अध्यक्ष एसटी मोर्चा लीलू पाहन, एससी मोर्चा विजय स्वासी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनूप साहू, कैलाश राम (कर्रा), सुरेश अकेला (मुरहू) ,राजेश नाग (खूंटी ग्रामीण), राम बिहारी लाल, किशू तिवारी आदि उपस्थित थे।