पूर्व सरकार की अनुशंसित योजनाओं को निरस्त करने की आलोचना
जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा के सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने पूर्व सरकार द्वारा अनुशंसित योजनाओं को रद किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
खूंटी : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा के सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने पूर्व सरकार द्वारा अनुशंसित योजनाओं को रद किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा पूर्व की सरकार द्वारा अनुशंसित योजनाओं को रोके जाने से सिद्ध हो गया है कि हेमंत सरकार खूंटी जिले का कितना विकास चाहती है।
मनोज कुमार ने कहा कि कर्रा प्रखंड के कांटी-सुनगी पथ पर छाता नदी पर उच्चस्तरीय पुल के निर्माण की स्वीकृति पत्रांक 24 दिनांक 25 जून 2.9 के माध्यम से सरकार ने दी थी। इसकी प्राक्कलित राशि 689.100 लाख रुपये है। इसी प्रकार फुदी पंचायत के सिल्दा में विश्वनाथ दोहरा, कर्रा प्रखंड के हुटंग गाढ़ा पर उच्चस्तरीय पुल के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति सरकार द्वारा दी जा चुकी है। इसके बाद भी वर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा इन निर्माण योजनाओं को निरस्त किए जाने का औचित्य समझ से परे है। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मुंडा को भी पत्र लिखकर इसमें हस्तक्षेप की मांग की है।