सड़क दुर्घटना में दंपती घायल
थाना क्षेत्र की पिपराटोली में गत रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में गुटजोरा निवासी महाबीर मुंडा व उसकी पत्नी चरिया मुंडाइन दोनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
खूंटी : थाना क्षेत्र की पिपराटोली में गत रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में गुटजोरा निवासी महाबीर मुंडा व उसकी पत्नी चरिया मुंडाइन दोनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने चरिया मुंडाइन को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
घटनाक्रम के मुताबिक गुटजोरा निवासी महाबीर मुंडा अपनी पत्नी चरिया मुंडाइन के साथ मोटरसाइकिल से खूंटी से अपने गांव जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार में आ रही कार (बीआर 01 सीयू 2863) ने ओवरटेक करने के दौरान मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। फलस्वरूप दोनों पति-पत्नी बुरी तरह से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। यह देख मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल दंपती को सदर अस्पताल पहुंचाया।