Move to Jagran APP

विभिन्न राज्यों व जिलों से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी

लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों व जिले में फंसे प्रवासियों का आगमन का सिलसिला जारी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 01:13 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:18 AM (IST)
विभिन्न राज्यों व जिलों से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी
विभिन्न राज्यों व जिलों से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी

जागरण संवाददाता, खूंटी : लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों व जिले में फंसे प्रवासियों का अपने गृह जिला खूंटी आगमन का सिलसिला जारी है। जिला प्रशासन द्वारा गत बुधवार को अलग-अलग राज्यों सहित झारखंड के दूसरे जिलों में फंसे खूंटी जिले के 22 महिला-पुरुष प्रवासी मजदूरों व अन्य को उनके गृह जिला खूंटी के संबंधित प्रखंडों में लाया गया। इनमें से रेड जोन से आने वाले तीन प्रवासियों को स्क्रीनिग व स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सरकारी क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया। वहीं ग्रीन व ऑरेंज जोन से आए 19 प्रवासियों को होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया।

loksabha election banner

कर्रा प्रखंड मुख्यालय लाए गए दो प्रवासियों और खूंटी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे एक प्रवासी को होम क्वारंटाइन भेजा गया। वहीं मुरहू प्रखंड मुख्यालय पहुंचे छह प्रवासियों में से पांच को होम क्वारंटाइन और एक प्रवासी को सरकारी क्वारंटाइन के लिए भेजा गया। इसी प्रकार तोरपा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे नौ प्रवासियों में से सात को होम क्वारंटाइन और दो प्रवासियों को सरकारी क्वारंटाइन भेजा गया। वहीं रनिया प्रखंड मुख्यालय पहुंचे चारों प्रवासियों को होम क्वारंटाइन भेजा गया। सभी प्रवासियों का संबंधित प्रखंड के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में थर्मल स्क्रीनिग व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। थर्मल स्क्रीनिग व स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर प्रवासियों को होम क्वारंटाइन व सरकारी क्वारंटाइन के लिए भेजा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.