Move to Jagran APP

अरुण जेटली के निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

खूंटी भाजपा के वरिष्ठ व पूर्व केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन से खूंटी जिले में सभी सममुदायों और राजनीति दलो में गम उमड़ पड़ी है। सबों ने उनके इस आकस्मिक निधन से आहत है और उनकी आत्मा की शांति करने की दुआएं की है। कांग्रेस भाजपा झाविमो समेत विभिन्न राजनीति दलों ने भी उनके निधन पर गहरी दुख प्रकट की है। सबों ने एक स्वर में कहा कि अरुण जेटली का जाना देश ने अच्छा नेता खो दिया उनका निधन राष्ट्रीय क्षति है देश अरुण जेटली के किए कार्यों को हमेशा याद रखेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 11:58 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 06:59 AM (IST)
अरुण जेटली के निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
अरुण जेटली के निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

जागरण संवाददाता, खूंटी : भाजपा के वरिष्ठ व पूर्व केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन से खूंटी जिले में सभी समुदायों और राजनीतिक दलो में शोक की लहर है। सभी उनके आकस्मिक निधन से आहत हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस, भाजपा व झाविमो समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। सबने एक स्वर में कहा कि अरुण जेटली का जाना देश ने अच्छा नेता खो दिया उनका निधन राष्ट्रीय क्षति है, देश अरुण जेटली के किए कार्यों को हमेशा याद रखेगा। यह देश का दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है कि देश ने एक अच्छे नेता खो दिया। यह देश को राष्ट्रीय क्षति है। अपने कार्यकाल में ही उन्होंने जिस बेबाकी के साथ बेहतर कदम उठाए उसे भूलना आसान नहीं है। उनके किए कार्याे को देश हमेशा याद रखेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

-अरुण सांगा, युकां नेता, खूंटी।

----------

वित्त मंत्री रह चुके अरुण जेटली देश के अच्छे वित्त मंत्री के रुप में साबित हुए थे। उनके जाने से देश को भारी क्षति है। उन्होंने एक कुशल प्रशासक के रुप में राजनीति में भारतवासियों का दिल जीता था। अपने कार्यकाल में बतौर वित्त मंत्री रहते कुछ ऐसे निर्णय लिए जिसे कई राजनीतिक दल करने से कतराते रहे हैं।

-दिलीप मिश्रा, झाविमो जिलाध्यक्ष खूंटी।

-----------

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का जाना पार्टी और देश के लिए कभी भी पूरी न होने वाली क्षति है। लेकिन, किस्मत का खेल है कि अच्छे लोगों को ही उपर वाले उठा ले जाते हैं ऐसे में भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। यहां सबको जाना है लेकिन उनका जाना बहुत बड़ी क्षति है।

-अर्जुन पाहन, नगर पंचायत अध्यक्ष खूंटी।

-------------

देश में भाजपा को एक नया स्वरुप देने वाले मृदुल स्वभाव के स्व. अरुण जेटली का जाना देश के लिए हर तरह से घोर क्षति है। क्योंकि बतौर वित्तमंत्री रहते हुए उन्होंने देश के लिए एक से बढ़कर एक बेबाक फैसला लिया था। मुद्दों पर हमेशा सकारात्मक राजनीति करने की उनकी सीख हमेशा याद रहेगी।

-राखी कश्यप, नगर पंचायत उपाध्यक्ष, खूंटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.