Move to Jagran APP

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

आगामी तीन अक्टूबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास खूंटी में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। यह बात ग्रामीण विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 08:14 PM (IST)
जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

खूंटी : आगामी तीन अक्टूबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास, खूंटी में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। यह बात ग्रामीण विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही। वे शनिवार को जिला भाजपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भारी से भारी संख्या में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश होने के बावजूद पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए, इसके लिए खूंटी जिला के कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देता हूं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री रघुवर दास का जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में भव्य स्वागत किया जाएगा, तत्पश्चात मुख्यमंत्री भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। बैठक में जिला महामंत्री विनोद नाग, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू देवी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष लीलू पाहन, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय स्वांसी, कैलाश राम, सुरेश अकेला, सुरेश जायसवाल, राजेश नाग, रामबिहारी लाल, किशू तिवारी, कलिदर राम, कंचन सिंह, विकास चौधरी, जनार्दन मिश्रा, शंकर प्रधान, जगदीश गंझू, बली उरांव, बालगोविद महतो, सुकेंदर महतो, देवेंद्र, मंगा मुंडा, बलराम मुंडा, राजू गुप्ता एवं पंचायत के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.