Move to Jagran APP

चहुंओर ¨जगल बेल व कैरोल की गूंज

खूंटी : प्रभु यीशु के आगमन को ले पूरा जिला क्रिसमस के रंग में रंग गया है। चहुंओर ¨जगल बेल व कैरोल की गूंज है। प्रभू यीशु के आगमन के साथ ही ईसाई समुदाय के लोगों में उत्साह, उमंग व मस्ती का आलम है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 07:17 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 07:17 PM (IST)
चहुंओर ¨जगल बेल व कैरोल की गूंज
चहुंओर ¨जगल बेल व कैरोल की गूंज

खूंटी : प्रभु यीशु के आगमन को ले पूरा जिला क्रिसमस के रंग में रंग गया है। चहुंओर ¨जगल बेल व कैरोल की गूंज है।

loksabha election banner

प्रभू यीशु के आगमन के साथ ही ईसाई समुदाय के लोगों में उत्साह, उमंग व मस्ती का आलम है।

वैसे तो क्रिसमस मंगलवार को मनाया जाएगा लेकिन पूर्व संध्या से ही मसीही विश्वासी कार्यक्रमों में लीन हो गए। स्थानीय कदमा स्थित जीईएल चर्च एवं मार्टिन बंगला स्थित सीएनआइ चर्च में प्रभु के आगमन को लेकर सोमवार की शाम पांच बजे से ही पुण्य रात की आराधना शुरू हो गई। जीईएल चर्च में उपाध्यक्ष सह पादरी डेविड समद एवं पादरी पीएस चंपिया द्वारा सारे धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। मौके पर पादरी डेविड समद एवं पीएस चंपिया ने अपने संदेश में कहा कि जनम परब ईश्वर का संदेश लेकर आया है। क्रिसमस परिवार का परब है। प्रभु यीशु का जन्म भी परिवार में ही हुआ था। इसलिए हम सब इसे मिलकर मनाते हैं। इस अवसर पर चर्च से संबद्ध सैकड़ों विश्वासियों ने भाग लिया। इसी तरह सीएनआइ चर्च में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। यहां फादर हेरमन समद की अगुवाई में कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में पुरोहित डेविड ने सहयोग किया। इस अवसर पर कोयर दल में शामिल लोगो ने प्रभु भजन पेश किया। इधर, आरसी चर्च में रात साढ़े दस बजे से बिशप विनय कंडूलना के अगुवाई में चरणी आशीष एवं सामूहिक मिस्सा अनुष्ठान किया गया। इसके बाद रात 12 बजे बालक यीशु का चुंबन किया गया। देर रात तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी उपस्थित थे। इस बीच शहर के तीनों चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मुख्य कार्यक्रम मंगलवार को सुबह सात और नौ बजे से तीनों चर्चो में विशेष रूप से आयोजित किए जाएंगे। वहीं जिले के अन्य चर्चों में भी क्रिसमस की धूम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.